नावानगर: प्रेमिका की एक झलक के लिए 33000 केवीए पोल पर चढ़ा युवक, झलक मिलने के बाद खुद उतर गया, ढाई घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
प्रेम में दीवानगी की कई कहानियां सामने आती हैं, लेकिन डुमरांव अनुमंडल के वासुदेवा थाना क्षेत्र में घटी घटना ने सभी को चौंका दिया। बुधवार दोपहर 1 बजे आथर गांव के समीप एक युवक अपनी प्रेमिका की एक झलक पाने के लिए 33 केवीए विद्युत लाइन के ऊंचे पोल पर चढ़ गया और तब तक उतरने से इनकार कर दिया, जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं पहुंची।