कोंडागांव: NH-30 बोरगांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद फरसगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया अपराध दर्ज
नेशनल हाइवे 30 बोरगांव के पास ट्रक औऱ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक ग्राम मोहलाई निवासी बिरश पटेल पिता स्व नानू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट लार फरसगांव पुलिस ने थाने में मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धारा 281,106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।