कोंडागांव: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का निरीक्षण मिली अनियमितताएं ग्राम बीजापुर के महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित।
आज 23 अगस्त को जिला खाद्य एवं औषधि कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा जिले के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉक्टर आरके सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कई मेडिकल स्टोर की जांच की गई।