चूरू: गांव घण्टेल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करने पहुंची पुलिस से उलझा व्यक्ति गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 27, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम से उलझने के आरोप में घंटेल निवासी 41 वर्षीय तेजपाल शर्मा उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्यवाही की।