केशकाल: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार,भेजा जेल
केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाया की आरोपी सीतम मरकाम पिता मंगलराम निवासी मुंगबाड़ी केशकाल ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर केशकाल में अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 376,376(2)(ढ) पंजीबद्ध कर चंद घंटों में ही आरोपी सितम मरकाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है