केशकाल: ग्राम अरण्डी में बाइक से गिरकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,केशकाल अस्प्ताल से जिला अस्पताल किया गया रिफर
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्डी में बीती रात बाइक सवार युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। गुरुवार को केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि अरण्डी गांव में सड़क दुर्घटना में खबर मिलने पर घटना स्थल पर पहुचकर घायल युवक को उपचार हेतु केशकाल अस्प्ताल में भर्ती किया गया,युवक को गंभीर चोट लगने उसे तत्काल बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।