केशकाल: NH-30 मससुकोकोडा में खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, गम्भीर रुप से घायल बाइक चालक को फरसगांव असप्ताल में किया गया भर्ती
केशकाल क्षेत्र के ग्राम मस्सूकोकोडा में मंगलवार की रात लगभग 10 बजे खड़ी ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक ग्राम भर्रीपारा निवासी धनसिंह कोर्राम बाइक से घुस गया।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एम्बुलेश से उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया।घायल युवक धनसिंग कोर्राम बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था जो मस्सूकोकोडा में खड़ी ट्रक से टकरा गया