बांके बाज़ार: एक ही रात में चार घरों में चोरी, चोर ₹1 लाख नगदी समेत सामान ले उड़े
रौशनगंज थाना क्षेत्र के रजौधा गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घरों से करीब एक लाख रुपए की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलने के बाद रौशनगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चोरी की