मऊगंज: वार्ड 5 में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर लीपापोती का आरोप
Mauganj, Rewa | Jul 25, 2025 मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 5 ताजिया चौक में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान आविदा अंसारी पुत्री यार मोहम्मद उर्फ बबुली के रूप में हुई है।करीब दो वर्ष पूर्व आविदा का विवाह मोहम्मद अंसारी से हुआ था जिससे उसे एक ढाई वर्षीय बेटा भी है।मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है।