मऊगंज: एसपी के नेतृत्व में मऊगंज के शहीद केदारनाथ महाविद्यालय से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई
Mauganj, Rewa | Jul 23, 2025 मऊगंज शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान को लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सीएम राईज स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं प्राइवेट विद्यालय के छात्राओं ने भी रैली में भाग लिया।यह जागरूकता रैली आज 23 जुलाई की दोपहर 2 बजे से महाविद्यालय से संचालित होकर नगर का भ्रमण किया।