मऊगंज: जनपद पंचायत मऊगंज में जल गंगा संवर्धन योजना में घोटाले की जांच के लिए कलेक्टर ने बनाई टीम
Mauganj, Rewa | Jul 24, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत में जल गंगा संवर्धन योजना के नाम पर हुए 14 लाख के घोटाले मामले में कलेक्टर ने जांच टीम बैठा दी है।और कलेक्टर ने कहा है कि प्रतिवेदन आने के बाद हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।जनपद पंचायत मऊगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में जल गंगा संवर्धन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें रीवा के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल भूमि पूजन किए थे।