मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मामूली विवाद में अपनों ने बहाया अपनों का खून, चार घायल
Mauganj, Rewa | Jul 24, 2025 मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी में मामूली विवाद को लेकर चार लोगों के ऊपर 23-24 की दरमियानी रात्रि लाठी डंडे और टांगी से प्राण घातक हमला कर दिया गया चारों घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में घायल रावेंद्र सोंधिया ने बताया कि एक लड़की को लेकर मामूली विवाद हुआ था।