मऊगंज: मऊगंज पंचायत में ₹14 लाख के घोटाले पर जनपद अध्यक्ष ने दी इस्तीफे की चेतावनी
Mauganj, Rewa | Jul 23, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान योजना के कार्यक्रम में 14 लाख के घोटाले मामले में आज 23 जुलाई की सायंकाल 4 बजे जनपद अध्यक्ष नीलम इंद्रपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सब इस्तीफा दे देंगे।जल गंगा संवर्धन योजना के 40 मिनट कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने खैरा ग्राम पंचायत के कार्यक्रम मे आये थे।