राजपुर: राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 107 लीटर अवैध शराब बरामद की, बाइक जब्त
Rajpur, Buxar | Apr 12, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 107 लीटर अवैध शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब जब्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार में अवैध शराब की खेप पहुंचाने के लिए बाइक पर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली।