लोनी: क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में दोस्त ने लोहे की रॉड से वार कर की दोस्त की हत्या
लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे लेनदेन के विवाद में लोहे की रॉड से पीटकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।