लोनी: पुलिस ने दूल्हे के चाचा से पैसे से भरा बैग लूटने वाले दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए ₹1,04,000
बंथला फ्लाईओवर के पास शादी समारोह में दूल्हे के चाचा से पैसों से भरा बैग लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में फरार चल रहे तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।