लोनी: खाली प्लॉट में युवक का शव मिला, ईंट से पीटकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र के आकाश विहार कॉलोनी में खाली प्लॉट में युवक की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक घटनास्थल के आसपास एक कारखाने में काम करता था।