लोनी: लोनी थाना क्षेत्र के सिरोली गांव में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मारकर किया घायल
लोनी थाना क्षेत्र के सिरोली गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।