लोनी: खिलौना फैक्ट्री में कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
लोनी क्षेत्र में स्थित एक खिलौना निर्माण फैक्टरी की पहली मंजिल पर कंप्रेशर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के अनुसार, सूचना मिलते ही लोनी फायर स्टेशन से दो और एक अन्य फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची।दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया हैं।