लोनी: लोनी कोतवाली क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए लापता पति को बुलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
लोनी कोतवाली क्षेत्र में तंत्र-मंत्र द्वारा लापता पति को बुलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए, तांत्रिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।