कटेया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पंचदेवरी चौराहा के समीप उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली वाहनो की जांच के दौरान 13.4 लीटर देसी शराब एवं बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक भोरे थाना क्षेत्र के भदवही निवासी अंतोष यादव तथा थाना क्षेत्र के दिउलिया निवासी अनूप कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने शराब व बाइक जब्त किया है।