डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के किया हवाले
Kullu Times
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत हो गई। हादसा रात करीब पौने दस बजे हुआ। स्कूटी सवार युवक और युवती मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोहलूनाला के पास सामने से मनाली की ओर से आ रही निजी बस से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और आज सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026