पीरो: सीएचसी चरपोखरी में एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर लगाई फटकार और सुधार के दिए निर्देश
Piro, Bhojpur | May 20, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को शाम 4 बजे के करीब पीरो एसडीओ कृष्णकांत उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर एसडीओ भड़क उठे और संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।