हरिद्वार: IG गढ़वाल करण सिंह नगन्याल पहुंचे बहादराबाद के धनौरी, बदमाशों से हुई मुठभेड़ के स्थल का किया निरीक्षण
सोमवार को बहादराबाद के धनौरी पहुंचे IG गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने रविवार रात हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। IG गढ़वाल ने बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई बाईक भी देखी, IG गढ़वाल ने हरिद्वार पुलिस की पीठ थपथपाई और कहा कि पुलिस अब आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उठाएगी और उत्तराखंड को अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।