हरिद्वार: डकैती कांड में शामिल बदमाश को ढेर करने वाली पुलिस टीम से देहरादून में मिले DGP अभिनव कुमार, की ₹1 लाख के इनाम की घोषणा
डकैती कांड में शामिल बदमाश को एनकाउंटर में ढेर करने वाली पुलिस टीम से आज डीजीपी अभिनव कुमार ने देहरादून में मुलाकात की और एक लाख का इनाम देने की घोषणा की। डीजीपी ने पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई और फरार चल रहे अन्य दो बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। बता दे कि आज डकैती कांड में शामिल 2 बदमाशों की भी गिरफ्तारी की गई है