हरिद्वार: मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश की हुई शिनाख्त, पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है बदमाश, रानीपुर मोड़ डकैती कांड में था शामिल
देर रात मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश की शिनाख्त हो गई है। मारा गया बदमाश पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। बीती एक सितंबर को हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित ज्वेलर्स शोरूम पर हुई डकैती में शामिल था। जिला अस्पताल पहुंचकर शोरूम मालिक अतुल गर्ग ने भी आरोपी बदमाश की पहचाना की। मारा गया बदमाश सतेंद्र पाल उर्फ लक्की पर पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।