हरिद्वार: गीता कुटीर आश्रम के पास नहाते समय गंगा में डूबे 3 बच्चे, भाई को बचाकर दो बहने गहरे पानी में डूबकर हुई लापता
गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा में नहाते समय आज दिन में तीन बच्चे डूब गए। तीनों आपस में सगे भाई बहन थे। छोटे भाई को डूबता देख दोनों बहनों ने छलांग लगा दी। दोनों बहनों ने भाई को तो बचा लिया लेकिन दोनों नाबालिक बहने गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम का सर्च अभियान जारी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।