हरिद्वार: सड़क किनारे खड़े लोडेड ट्रक में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू, बहादराबाद के दादूपुर गोविंदपुर की घटना
सोमवार दोपहर बहादराबाद के दादूपुर गोविंदपुर में सड़क किनारे खड़े एक लोडेड ट्रक में आग लग गई, आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते ट्रक धूं धूं कर जलने लगा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक ड्राईवर के अनुसार वह खाना खाने गया था। इस बीच शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में आग लग गई, उधर दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी