टीकमगढ़: जनविश्वास की नई पहचान: पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील जनसुनवाई व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली यह पहल केवल शिकायतों के समाधान तक सीमित नही बल्कि नागरिकों को सुरक्षा सम्मान का सकारात्मक अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनती जा रही है पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजन जनसुनवाई कार्यक्रम मे जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सुझाव एवं आवश्यकताएं साझा की