फीफा वर्ल्ड कप 2026
डॉक्टर सक्का फीफा विजेता टीम को भारत की तरफ से करेंगे सोने की बोल FIFA गोल्डन बुट लिखा हुआ, फीफा वर्ल्ड कप, व तिरंगा झंडा भेंट।
भारतीय टीम के न खेलने के दर्द को भुलाकर, उदयपुर के शिल्पकार211 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. सक्का ने बनाई सोने-चांदी की सबसे छोटी अनूठी कलाकृति
#udaipur #shilpkar #shilpart
उदयपुर। वर्ष 2026 में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप को लेकर पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय प्रशंसकों में भी गजब का उत्साह है। भले ही इस विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम हिस्सा नहीं ले पा रही है, जिससे हर खेल प्रेमी के दिल में एक कसक और दर्द है, लेकिन इस दर्द के बीच उदयपुर (राजस्थान) के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने भारत का नाम इस वैश्विक मंच से जोड़ने का एक अनोखा और ऐतिहासिक प्रयास किया है।
डॉ. सक्का ने अपनी बेजोड़ कला का प्रदर्शन करते हुए विश्व की सबसे छोटी सोने की फीफा वर्ल्ड कप की कलाकृतियाँ तैयार की हैं, जिन्हें वे भारत सरकार के माध्यम से इस बार की विजेता टीम को भेंट करना चाहते हैं।
लेंस से देखने पर दिखता है कमाल: 1 मिलीमीटर का तिरंगा और गोल्डन बूट फीफा लिखा हुआ वर्ल्ड कप
डॉ. इकबाल सक्का द्वारा बनाई गई यह कलाकृति सूक्ष्म शिल्पकला का एक अद्भुत नमूना है। चांदी से बने और हरी घास से सजे इस फीफा वर्ल्ड कप मैदान को जब लेंस (Lens) की मदद से देखा जाता है, तो इसके गोल पोस्ट, डी-कॉर्नर और नेट (जाली) बिल्कुल साफ और जीवंत दिखाई देते हैं।
इस अनूठी कलाकृति की मुख्य विशेषताएँ:
हवा में लहराती कलाकृतियाँ: चांदी के इस हरे मैदान में सोने का 'गोल्डन बूट', अंग्रेजी अक्षरों में लिखा 'FIFA', फुटबॉल, वर्ल्ड कप ट्रॉफी और हमारा प्यारा भारतीय तिरंगा झंडा हवा में लहराते हुए दर्शाया गया है।
सूक्ष्म आकार: इस कलाकृति में ट्रॉफी, गोल्डन बूट, बॉल और तिरंगा झंडा मात्र 1-1 मिलीमीटर के आकार के हैं।
सोने का वजन: भारत की तरफ से विजेता देश को समर्पित की जाने वाली इन सूक्ष्म सोने की कलाकृतियों का कुल वजन मात्र 500 मिलीग्राम है।
पीएम और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की भेंट करने की मांग
"140 करोड़ की जनसंख्या वाले हमारे देश से हम एक फुटबॉल टीम विश्व कप के लिए तैयार नहीं कर सके, यह दुख हर भारतीय के दिल में हमेशा रहेगा। इसी दर्द को कम करने और फीफा वर्ल्ड कप में भारत की उपस्थिति का अहसास कराने के लिए मैंने यह प्रयास किया है।"
डॉ. इकबाल सक्का, अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार
डॉ. सक्का ने इस बाबत देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और खेल मंत्री को पत्र लिखकर विशेष अनुरोध किया है कि भारत सरकार की तरफ से इस कलाकृति को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के देश को आधिकारिक तौर पर भेंट किया जाए, ताकि वैश्विक खेल पटल पर भारतीय कला और देश की भावना का डंका बज सके।
प्रोफेसर डॉ इकबाल सक्का
9252102844
Girwa, Udaipur | Jun 3, 2026