टीकमगढ़: सामाजिक संस्था की महिलाओं ने टीकमगढ़ कलेक्टर दफ़्तर में कलेक्टर से की मुलाकात,मडखेरा सूर्य मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन
जिले के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण को लेकर बुधवार को सामाजिक संगठन की महिला सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मडखेरा सूर्य मंदिर का संरक्षण कर पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। वी क्लब की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर अवधेश शर्मा से मुलाकात कर ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई।