कम उपस्थिति और कमजोर गणितीय समझ पर डीएम नाराज, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
बहराइच, के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर 14 और 19 के पहाड़े सुने तथा उनकी शैक्षिक समझ परखी। नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति और गणित विषय में अपेक्षित समझ नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षण गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय की रसोई और भंडार गृह का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
#Bahraich #BahraichNews #DMBahraich #RajeshKumarPandey #EducationNews #PrimarySchool #SchoolInspection #QualityEducation #BasicEducation #UttarPradeshNews #UPNews #बहराइच #बहराइच_न्यूज #जिलाधिकारी_बहराइच #शिक्षा_व्यवस्था #प्राथमिक_विद्यालय #शिक्षा_की_गुणवत्ता #डीएम_निरीक्षण #यूपी_न्यूज