गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बेटा न होने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की चाकू से ह*त्या कर दी। आरोपी ने बचाने आई 14 वर्षीय छोटी बेटी पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह घर से भागकर पड़ोसियों तक पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 45 वर्षीय राजा अंसारी के रूप में हुई है। वह पत्नी तबस्सुम और दोनों बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था। घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे में पत्नी से झगड़ा करता था और बेटा नहीं होने को लेकर विवाद करता था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल छोटी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
#gaziabadnews #SadNews #NewsUpdate #BreakingNews #sadnewstoday