पटना ग्रामीण: उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का मास्टरमाइंड बिल्डर अशोक शाह उदयगिरी अपार्टमेंट से गिरफ्तार
पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी बिल्डर अशोक शाह ने दी थी। गोपाल खेमका और अशोक शाह के बीच कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था।