शोहरतगढ़: चिल्हिया थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को चंपापुर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग थाना चिल्हिया पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 4/2025 से संबंधित कपिया ग्रांट के टोला चंपापुर निवासी अभियुक्त उमेश खरविंद को दहेज हत्या के आरोप में चंपापुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही को पूरा करते हुए न्यायालय भेजा है।