शोहरतगढ़: चिल्हिया थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी एक अभियुक्त को बसालतपुर नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बृहस्पतिवार को शाम 3 बजे के लगभग थाना चिल्हिया पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 5/2025 से संबंधित हत्या के आरोपी जितेंद्र प्रसाद को बसालतपुर को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही को पूरा करते हुए न्यायालय भेजा है।