शोहरतगढ़: नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना चिल्हिया में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शनिवार की दोपहर 12:00 के लगभग उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर थाना चिल्हिया में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को नायब तहसीलदार ने ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निस्तारण के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया है।