शोहरतगढ़: नहरी में भारतीय किसान एवं मजदूर उत्थान यूनियन द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शुक्रवार को दोपहर 12:00 के लगभग भारतीय किसान एवं मजदूर उत्थान यूनियन के जिलाध्यक्ष निराला मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम नहरी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें इस ग्राम तथा इस क्षेत्र के अनेक बुजुर्गों आदि में कंबल वितरण किया गया है।इस दौरान इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लेखपाल के साथ-साथ ज्ञानमती,राधिका मौर्य आदि भी मौजूद हैं।