लखीसराय: कैन्दी PSS पहुंचे स्थानीय उद्योग करने वाले,चरमराई बिजली के विरुद्ध विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
कैन्दी पावर सब-स्टेशन पहुंचे स्थानीय उद्योग करने वाले लोगों तथा मजदूरों ने चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और निर्वाध बिजली दिए जाने की मांग की। पहुंचे लोगों ने कहा कि पिछले सप्ताह से ही बिजली की आँख मिचौनी ने यहां के उद्योग धंधों पर ग्रहण लगा दिया है। वहीं कार्य कर रहे मजदूर भी परेशान और बेबस दिखे। खोज