लखीसराय: तेतरहट बाजार स्थित कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
तेतरहट बाजार के एक कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग में लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया। बताया जाता है कि दुकान ट्रांसफार्मर से सटा है। जहां ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने आग पकड़ लिया।जो धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर वहां रखा सभी सामानों को अपने चपेट में ले लिया। दुकान मालिक बैधनाथ साहु के पुत्र प्रमोद साहू ने कहा कि आग पर काबू पाते पाते सभी वस्तु जल गया