लखीसराय: सहूर गांव रोटरी क्लब ने छात्रों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के सहूर गांव स्थित पंडित कार्यानंद शर्मा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को रोटरी क्लब ने छात्र-छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक समस्या और उसके निदान से संबंधित विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।