लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच बाद भेजा जेल।
जिले के सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लाया गया। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव से वारंटी रामप्रवेश सिंह जबकि मारपीट संबंधित मामले में अलीनगर इंग्लिश गांव से संजीव यादव एवं कटेहर गांव से विनय पासवान को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच बाद जेल भेजा गया।