लखीसराय: अग्निशमन कर्मियों ने बाजार समिति से निकाला जागरूकता रैली, आग से बचाव का दिया संदेश।
अग्निशमन विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर, लोगों को आग से बचने की जानकारी दी। रैली शहर के आरलाल कालेज से निकलकर पचना रोड़, बाजार समिति, बाईपास, विद्यापीठ चौक होते हुए नया बाजार में खत्म हुआ। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को माइकिंग के जरिए आग से बचने की जानकारी के साथ साथ आग लगने पर 101 एवं 112 पर डायल कर सूचना देने का अपील किया।