लखीसराय: जिले के सहूर गांव स्थित विद्यालय में रोटरी क्लब ने छात्रों के बीच चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।
जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सहूर गांव स्थित पंडित कार्यानंद शर्मा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में रोटरी क्लब ने छात्र-छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत किशोरावस्था में शारीरिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक समस्या और उसके निदान से संबंधित विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।