गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ अवैध असलहा
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध कीरोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गांव बदरखा हाल पता नई बस्ती मीरा की रेती निवासी लईक को गांव हैदरपुर के पास व उपरोक्त पता निवासी बिलाल को गांव पावटी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।