बाराबंकी के मसौली में दो अपाचे बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा बांसा-बड़ागांव मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुआ। चार लोग घायल हुए – अंकित यादव, करन, रंजीत और विनय मौर्य। सभी को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 20 वर्षीय करन की मौत हो गई।