लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
लखीसराय जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया.मंगलवार अपराह्न 12:05 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपनी सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. इस क्रम में वाहनों की जांच की गई.