Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सावन के प्रथम सोमवार पर नैमिषारण्य में उमड़ा आस्था का सैलाब, आईजी किरण यश ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा . #नैमिषारण्य: सावन मास के प्रथम सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए नैमिषारण्य स्थित पौराणिक देव-देवेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों और स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में आईजी किरण यश ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ देव-देवेश्वर धाम मंदिर परिसर एवं गोमती तट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी किरण यश ने मंदिर परिसर, गोमती तट, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। "द टेलीकास्ट" न्यूज़ से बातचीत करते हुए आईजी किरण यश ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं स्थानीय श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए नैमिषारण्य पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गोमती तट पर जहां श्रद्धालु स्नान करते हैं, वहां विशेष बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी की ओर न जा सके। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम से उनकी मॉनिटरिंग भी निरंतर की जा रही है। आईजी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और सुरक्षित वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात है। भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य हरदोई–सीतापुर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे यातायात व्यवस्थित बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं मंदिर परिसर में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से लगभग 500 मीटर पहले ही वाहनों को रोकने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे मंदिर परिसर में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोका जा रहा है और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। सावन के प्रथम सोमवार पर एक ओर जहां "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा नैमिषारण्य शिवमय हो उठा, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित सुरक्षा प्रबंधों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण में पूजा-अर्चना का अवसर प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

MORE NEWS

सावन के प्रथम सोमवार पर पश्चिम महादेव शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नगर पंचायत बेनीगंज ने कराई विशेष साफ-सफाई
.
#हरदोई: पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए नगर पंचायत बेनीगंज द्वारा नगर के पश्चिम महादेव स्थित पौराणिक एवं प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया गया। साथ ही नगर में मंदिरों के आस पास साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। 
सावन के प्रथम सोमवार को प्रातःकाल से ही पश्चिम महादेव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
नगर पंचायत द्वारा कराई गई साफ-सफाई की व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित परिसर में दर्शन-पूजन करने से उन्हें काफी सुविधा मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में नियमित साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सावन मास के दौरान पश्चिम महादेव शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजन-अर्चन, जलाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं में सावन के पूरे माह भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिल रही है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

सावन के प्रथम सोमवार पर पश्चिम महादेव शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नगर पंचायत बेनीगंज ने कराई विशेष साफ-सफाई . #हरदोई: पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए नगर पंचायत बेनीगंज द्वारा नगर के पश्चिम महादेव स्थित पौराणिक एवं प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया गया। साथ ही नगर में मंदिरों के आस पास साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। सावन के प्रथम सोमवार को प्रातःकाल से ही पश्चिम महादेव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। नगर पंचायत द्वारा कराई गई साफ-सफाई की व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित परिसर में दर्शन-पूजन करने से उन्हें काफी सुविधा मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में नियमित साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सावन मास के दौरान पश्चिम महादेव शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजन-अर्चन, जलाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं में सावन के पूरे माह भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिल रही है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

वरिष्ठ जननेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब
.
#हरदोई: प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में शुमार, पूर्व मंत्री तथा बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार विधायक बने रामपाल वर्मा का जन्मदिन रविवार को उनके पैतृक आवास अटिया शाहपुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
नगर पंचायत बेनीगंज से भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना अपने समर्थकों के साथ विधायक आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधायक रामपाल वर्मा का पुष्पगुच्छ एवं भगवान की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मान किया तथा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
जन्मदिवस समारोह के दौरान सांडी विधायक प्रभाष वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि "हमारे परिवार के आदरणीय मुखिया, सरलता, सादगी और विनम्रता की अद्भुत मिसाल, हम सभी के मार्गदर्शक, संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत, प्रदेश के वरिष्ठतम जननेता, पूर्व मंत्री एवं आठवीं बार के लोकप्रिय विधायक माननीय रामपाल वर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।"
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी रामपाल वर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक रामपाल वर्मा ने वर्षों से जनता के विश्वास को कायम रखते हुए विकास और संगठन दोनों को नई दिशा देने का कार्य किया है, जिसके चलते वे आज भी प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और सम्मानित पहचान रखते हैं।
अटिया शाहपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित इस भव्य जन्मदिवस समारोह में मिश्रिख सांसद अशोक वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के हजारों पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विधायक रामपाल वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और राजनीतिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

वरिष्ठ जननेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब . #हरदोई: प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में शुमार, पूर्व मंत्री तथा बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार विधायक बने रामपाल वर्मा का जन्मदिन रविवार को उनके पैतृक आवास अटिया शाहपुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत बेनीगंज से भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना अपने समर्थकों के साथ विधायक आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधायक रामपाल वर्मा का पुष्पगुच्छ एवं भगवान की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मान किया तथा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। जन्मदिवस समारोह के दौरान सांडी विधायक प्रभाष वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि "हमारे परिवार के आदरणीय मुखिया, सरलता, सादगी और विनम्रता की अद्भुत मिसाल, हम सभी के मार्गदर्शक, संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत, प्रदेश के वरिष्ठतम जननेता, पूर्व मंत्री एवं आठवीं बार के लोकप्रिय विधायक माननीय रामपाल वर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।" समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी रामपाल वर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक रामपाल वर्मा ने वर्षों से जनता के विश्वास को कायम रखते हुए विकास और संगठन दोनों को नई दिशा देने का कार्य किया है, जिसके चलते वे आज भी प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और सम्मानित पहचान रखते हैं। अटिया शाहपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित इस भव्य जन्मदिवस समारोह में मिश्रिख सांसद अशोक वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के हजारों पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विधायक रामपाल वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और राजनीतिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

बाइक और नकदी लूट जांच में निकली झूठी सूचना, पुलिस ने की कार्रवाई

बाइक और नकदी लूट जांच में निकली झूठी सूचना, पुलिस ने की कार्रवाई

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026