हरसूद: शरद पूर्णिमा पर छनेरा के संत बुखारदास बाबा आश्रम में महाआरती का आयोजन किया गया
Harsud, Khandwa | Oct 25, 2026 शरद पूर्णिमा पर छनेरा स्थित संत बुखारदास बाबा आश्रम पर रविवार शाम 5:30 बजे संत सिंगाजी महाराज की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती महंत अमीरदास बाबा द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संत बुखारदास बाबा की गादी पर चादर भी चढ़ाई गई। महा आरती के पश्चात हलवा प्रसादी का वितरण किया गया।