कुर्था: कुर्था में सहयोग शिविर को लेकर हुई बैठक
Kurtha, Arwal | May 6, 2026 कुर्था प्रखंड परिसर स्थित जगदेव सभागार में बुधवार को सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने की। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में बताया गया कि 19 मई 2026 से प्रखंड की सभी पंचायतों में हर माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को शिविर लगेगा।